Wednesday, August 26, 2026

एई और कृषि भर्ती के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

प्रयागराज। सहायक अभियंता के 609 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 और 268 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य कृषि अभियंत्रण सेवा -2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में देरी के विरोध में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव किया।

संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में न्यायालयीन प्रकरणों में आयोग की ओर से प्रभावी, समयबद्ध पैरवी करने की मांग की। संयोजक पंकज पांडेय ने कहा कि छात्रों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध परिणाम और निष्पक्ष प्रक्रिया चाहिए। कहा कि यदि दस दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो धरना शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।



एई और कृषि भर्ती के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UPkaMaster

0 Comments:

Post a Comment